जिम्मेदार अधिकारीयो पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम आयुक्त से मिला….

ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
मोबाईल नम्बर 7999509427

नगर निगम मे आनंदम घोटाले मे करोडो रूपयो के गबन के लिए जिम्मेदार अधिकारीयो पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम आयुक्त से मिला
आनंदम घोटाले मे लिप्त अधिकारियो पर FIR किए जाने की मांग की गई

छिन्दवाड़ा-: कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम आयुक्त से मिला और यह मांग की गई कि नगर निगम के द्वारा आनंदम हाऊसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर हुए करोडो के घोटाले मे नगर निगम आयुक्त से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई और कांग्रेस सेवादल के द्वारा अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ हाय-हाय की नारेबाजी करते हुए इस घोटाले मे लिप्त अधिकारियो-कर्मचारियो पर पुलिस FIR कर मामला पंजीकृत कराने की मांग की गई। आगे श्री कपाले ने बताया कि जिस तरीके से नगर निगम के तकनीकी कर्मचारियो के द्वारा आनंदम घोटाले को अंजाम दिया गया उस पर यदि निष्पक्ष तरीके से जांच होती है तो कई अधिकारी-कर्मचारी इसमे लिप्त पिए जाएंगे। नगर निगम के आयुक्त तत्काल संज्ञान लेकर दोषियो पर कार्यवाही करना चाहिए साथ ही आनंदम हाऊसिंग प्रोजेक्ट का भौतिक सत्यापन भी कराना चाहिए। लेकिन इस प्रकरण मे जवाबदार अधिकारीयो ने चुप्पी साध रखी है। इस संबंध मे आज कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधि मंडल जांच की मांग को लेकर आयुक्त से मिलने पहुंचा तो नगर निगम के जवाबदार अधिकारी-कर्मचारी जवाबदारी लेने से बचने के लिए कार्यालय छोडकर भाग गए और इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश इन जवाबदार अधिकारीयो द्वारा की जा रही है। साथ ही आगे बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा 1 लाख रुपए तक से अधिक के लिए ऑनलाइन टेंडर किए जाते है तो आनंदम प्रोजेक्ट मे अन्य कार्यो के लिए ऑफलाइन टेंडर कैसे हो गए यह एक बड़ा सवाल है जो पूरे घोटाले की ओर इशारा करता है और जिम्मेदार अधिकारीयो के द्वारा आनंदम घोटाले की जांच की जाए यह नगर निगम का सबसे बड़ा फर्जीवाडे का उजागर होगा। कांग्रेस सेवादल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम के सहआयुक्त आर एस बाथम से मिलकर यह सारी बात रखी। संगठन ने अधिकारियो को यह भी चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर इस मामले की जांच कर दोषी अधिकारी-कर्मचारी के चेहरे बेनकाब किए जाए अन्यथा कांग्रेस सेवादल भविष्य मे और भी बडे आंदोलन करेगा।
साथ ही आज नगर निगम छिन्दवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहाके जी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने कार्यालय मे फूलमाला पहनाकर उनके जन्मदिन पर ईश्वर से उनके निरंतर प्रगतिशीलता के पथ पर अग्रसर रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना कर हार्दिक बधाई दी गई।
आज इन सभी कार्यक्रमो मे कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमे सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, हेमबाबू सिंह राजपूत, पंचम अमरोदे, हेमंत राजपूत, शबाना यास्मीन खान, रेशमा खान, तुलसा प्रसाद, वैष्णवी माहोरे, वजीर खान, दीपक घोरसे, कन्हैया सिंगोनिया, नेपाल सिंग उईके, गजेन्द्र इंदौरकर, राजू बर्मन, विश्वकर्मा, सतीश डेहरिया, अजय नागपुरे, प्रशांत खड़क्कार, रमाकांत सातनकर, राधेश्याम वर्मा, राजेश धुर्वे, संजय खड़क्कार, राजू, मुन्ना धुर्वे, शिवकुमार, नमिता धुर्वे, अनुसुईया परतेती, पूर्णिमा अहाके, शन्नो कुमरे, ऋषिका भलावी, रोशनी सरेआम, शर्मिला परतेती, योगेश गवनेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

सुरेश कपाले
जिलाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!