जिला पंचायत राज पदाधिकारी पलामू के ज्ञापांक 48/दिनांक 30 जनवरी 2025 एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन के पत्रांक 135 दिनांक 31जनवरी 2025 के आलोक में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन

ब्यूरो रीपोर्ट( पलामूँ)

जिला पंचायत राज पदाधिकारी पलामू के ज्ञापांक 48/दिनांक 30 जनवरी 2025 एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन के पत्रांक 135 दिनांक 31जनवरी 2025 के आलोक में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन

आज दिनांक 1 मार्च 2025 दिन शनिवार को पंचायत सचिवालय किशुनपुर के सभागार में पूर्वाह्न11:00बजे से प्रारंभ किया गया ग्राम सभा के बैठक की अध्यक्षता मुखिया सुमन गुप्ता ने की ।सबसे पहले बाल सभा एवं महिला सभा एवं प्रत्येक गांव के ग्राम सभा के माध्यम से आए योजना पर चर्चा किया तथा प्राप्त योजनाओं को पढ़ कर सुनाया गया उपस्थित सदस्यों ने प्राथमिकता के आधार पर आज की विशेष ग्राम सभा की कार्यवाही पुस्तिका में योजनाओं को अंकित किया यह वार्षिक कार्य योजना वित्तीय वर्ष 25-26 में प्रविष्ट होगा उपस्थित सदस्यों ग्रामीणों को मईया सम्मान योजना की सूची को पढ़ कर सुनाया गया भौतिक सत्यापन किया गया तथा त्रुटि को दूर करने हेतु आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई मौके पर पंचायत सचिव नंदलाल प्रसाद,उपमुखिया विकाश साव,वार्ड सदस्य पुतुल कुंवर,रेखा देवी,मनीष उपाध्याय ,कौशल झा,महिला संगठन की अध्यक्ष,विनोद कुमार प्रजापति,प्रमोद सोनी,लव सोनी,जलसहिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!