टक्कर में मां और पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

बांदा जनपद में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, जिसके चलते चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार हुई टक्कर, मां और पुत्र की दर्दनाक हुई मौत। वहीं परिजनों में मचा कोहराम।

पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू क्षेत्र के टोला गांव के समीप चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर में मिथिलेश कुमारी पत्नी संजय उम्र लगभग 30 वर्ष, उसका 6वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आनन-फानन पर पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मां बेटे को मृत घोषित कर दिया और एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!