तेज रफतार ट्रक रैलिंग तोडकर खेत में जाकर पलटा
बयाना । बयाना भरतपुर मेगा हाइवे पर आज देर शाम को भीमनगर पुलिया के पास एक तेज रफतार ट्रक मेगा हाइवे पर लगी रैलिंगों को तोडते हुए एक खेत में जा पलटा, इस हादसे मे ट्रक चालक को चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अन्य लोगों के सहयोग से बयाना के राजकीय रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिण्डौन के अजरा कोठी निवासी ट्रक चालक नरेन्द्र सैनी को घायल अवस्था में उपचार के लिए बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नशे में बताया है। यह हादसा आज देर शाम को तब हुआ। जब यह ट्रक भरतपुर की ओर से चलकर बयाना की ओर तेज रफतार में आ रहा था। तभी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे संतुलन बिगडने पर यह ट्रक सडक किनारे लगी मजबूत रैलिंगों को भी तोडते हुए एक खेत में जा पलटा। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई हैं।