थाना गैंड़ास बुजुर्ग बौडिहार निवासी 24 वर्षीय दानिश पुत्र मुख्तार बाढ़ के पानी में बहा….

Place – उतरौला

Report – वाजिद हुसैन
Slug –
बाढ़ के पानी में बहा युवक
Anchor –
थाना गैंड़ास बुजुर्ग बौडिहार निवासी 24 वर्षीय दानिश पुत्र मुख्तार बाढ़ के पानी में बहा। बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने से उसमें बह गया दानिश।
बचाव दल मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर चुकी हैं।
घटना गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बौड़िहार का है। दानिश अपने गांव से घर का जरूरी समान लेने अन्य ग्रामीणों के साथ महुआ बाजार आ रहा था। तभी पानी के तेज बहाव के चपेट में आ गया।
ग्रामवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख जददन खां व असलम खा बब्बू ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने से उसे बचा नहीं सके। दानिश अगले सप्ताह सउदी अरब से लौटा था। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। एसडीएम, सीओ व एसओ मौके पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि युवक की तलाश जारी हैं।
R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!