दिनांक- 23.08.2022
थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
थाना सरपतहाँ पुलिस द्वारा 740 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 1220/- रुपए के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अंकित कुमार के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 23.08.2022 को निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह उ0नि0 सच्चिदानन्द, कां0 संजय सिंह, कां0 आशु कुमार व म0कां0 कुमारी पूजा द्वारा 740 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री के 1220/- रुपए के साथ एक अभियुक्त ओमकार सिंह पुत्र स्व0 मातिबर सिंह निवासी ग्राम ईशापुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को बरबसपुर तिराहे से दिनांक 22.08.2022 को गिरफ्तार किया गया जिसे मा0 न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अभियुक्त ओमकार सिंह पुत्र स्व0 मातिबर सिंह निवासी ग्राम ईशापुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 192/22 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.740 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री के 1220/- रुपए।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह थाना सरपतहां,जौनपुर।
2. उ0नि0 सच्चिदानन्द थाना सरपतहां,जौनपुर।
3. का0 संजय सिंह, का0 आशू कुमार, म0का0 कुमारी पूजा थाना सरपतहां,जौनपुर।
जौनपुर से तहसील रिपोर्टर विशाल यादव