थाना सरमथुरा पर पुलिस मित्रों को बितरित की गयीं प्रिंटेड टी-शर्ट एवं कैप….

थाना सरमथुरा पर पुलिस मित्रों को बितरित की गयीं प्रिंटेड टी-शर्ट एवं कैप

श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर के निर्देशानुसार आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में थाना सरमथुरा पर कम्युनिटी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण स्तंभ पुलिस मित्रों को थानाधिकारी थाना सरमथुरा द्वारा प्रिंटेड t-shirts एवं कैप का वितरण किया गया। जिससे कि पुलिस मित्रों की कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पुलिस के साथ काम करते हुए एक अलग से पहचान सुनिश्चित की जा सके तथा पुलिस मित्रों का मनोबल और उत्साह बढ़ता रहे । जिसमें थाना सरमथुरा पर करीब एक दर्जन पुलिस मित्रों को प्रिंटेड टी-शर्ट एवं कैप का बितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस मित्र राजेश कुशवाह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, सोनू मीणा विश्राम मीणा, राजेंद्र सिंह परमार, पवन सोनी, मनीष कुशवाह, सुनील कुमार मीणा, हरिराम मीणा, अमर सिंह मीणा और विनोद कुमार मीणा इत्यादि उपस्थित रहे एवं पुलिस थाने की तरफ से स्वयं थानाधिकारी थाना सरमथुरा श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, श्री राजवीर हेड कांस्टेबल, श्री हरेंद्र कांस्टेबल ,कांस्टेबल सुमेर सिंह ,श्री समुद्र कांस्टेबल ,संदीप शर्मा कांस्टेबल चालक, एवं अन्य थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!