पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया

Riport By-योगेश राजभर,नर्मदापुरम

पीपल मोहल्ला ओवर ब्रिज के नीचे शासकीय सीएम राइस हायर सेकेंडरी स्कूल, इटारसी में
आज 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों व कालेजों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है l

आज बच्चों ने स्कूलों मैं पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया l
बच्चों ने खानपान के सामग्री व जगह-जगह स्टॉल लगाए स्टालों पर फुल्की, समोसे, चार्ट, फल फ्रूट इत्यादि प्रदर्शनी बच्चों के द्वारा लगाई गई, तो वही कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया l
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सभी स्कूलों में आज के दिन नेहरू जी के जन्मदिवस को मनाया जाता है l

पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से भी जानते थे। इसी कारण भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में सेलीब्रेट करने का फैसला किया।
उनके मन में बच्चों के लिए बहुत प्यार और सम्मान था और जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में हर साल इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
भारत में पहली बार 1956 को बाल दिवस मनाया गया था। जवाहर लाल नेहरू अपना जन्मदिन बच्चों के दिन के रूप में मनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!