पीजी कॉलेज के पास ट्रक चालक युवक से लूट, मोबाइल व बाइक लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश, लूट की वारदात को दिया अंजाम,…..

पीजी कॉलेज के पास ट्रक चालक युवक से लूट, मोबाइल व बाइक लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश, लूट की वारदात को दिया अंजाम,

 

 

बयाना थाना क्षेत्र के वैर सड़क मार्ग पर स्थित राजकीय पीजी कॉलेज के सामने एक युवक के साथ लूट का मामला सामने आया है।
बाइक पर सवार होकर आए 2 नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल और बाइक लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
वहीं मामले में पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर दोनों नकाबपोश लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई दामोदर लाल शर्मा ने बताया कि भूरी पुत्र लालाराम जाटव निवासी त्यौहारी थाना वैर ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने रिश्तेदार हजारी लाल जाटव निवासी खेड़ी हिंडौन की बाइक लेकर बयाना में ट्रक को खड़ा कर अपने गांव त्यौहारी जा रहा था।
तभी बयाना कस्बे के पीजी कॉलेज के पास रात करीब 8 बजे पहुंचा जहां ब्रेकर पर बाइक धीमी कर निकाल रहा था तभी 2 अज्ञात लोग सामने से बाइक पर सवार होकर आए।
दोनो ने अपना मुंह कपड़े से ढका था।
बदमाशों ने बाइक रुकवा कर पीड़ित बाइक सवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद बदमाशो ने जान से मारने का भय दिखा कर जेब से मोबाइल व उसकी बाइक लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
वहीं पुलिस ने दोनों नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!