लोकेशन बस्ती
रिपोर्टर सुरेंद्र श्रीवास्तव
स्लग –पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि-*
एंकर – अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है । रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री आऱ के भारद्वाज के साथ पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया । पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दिपेन्द्र नाथ चौधरी , क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक प्रसाद क्षेत्राधिकारी लाईन श्री आम्बिका राम, क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री संदीप राय सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।