बायफ संस्था द्वारा चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम

बायफ संस्था ने आज ग्राम पंचायत टोला काजी में किसानों एवं महिलाओं को कैंप के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन करके पशुपालन विभाग वा कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसानों व गांव वालों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पशुओं में गर्भाधान, बुंदेलखंड के अभिशाप अन्ना प्रथा, पशु बीमा एवं पशु किसान क्रेडिट कार्ड आज की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई इसके अतिरिक्त कृषि विभाग सेआए हुए विभिन्न अधिकारियों द्वारा बीज वितरण, किसान सम्मान निधि, कीटनाशक वितरण आदि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें सर्व प्रथम ग्राम प्रधान श्री आर .बी . यादव ने पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं के बारे में बताया तत्पश्चात श्री हिमांशू यादव बैंक मैनेजर आर्यावर्त ने किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं को बताया,पशु अस्पताल बबेरू से श्री लाखन सिंह वेटनरी ने गाय मैं चल रही घातक बीमारी लंपी के विषय में जानकारी दी एवं बायफ संस्था के शीर्ष पदाधिकारी श्रीमती शांति देवी एस एम एस बा यफ एवं श्री राम हित कुशवाहा डी. पी. ओ.बायफ के साथ श्री राजेश कुमार निषाद केंद्र प्रभारी टोला काजी एवं पुलिस विभाग से बीट सिपाही श्री राजकुमार जी, अनिल कुमार यादवमेल मोटीवेटर टोला काजी उपस्थित रहे संस्था के इस महत्वपूर्ण आयोजन में ग्रामीण किसानों, महिलाओं एवं ग्राम पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

बाँदा जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!