मंदिर की साफ-सफाई कर मनाया गांधी जी, शास्त्री जी का जन्मदिन….

मंदिर की साफ-सफाई कर मनाया गांधी जी, शास्त्री जी का जन्मदिन

 

दामजीपूरा—- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुर्दा के द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर ग्राम खुर्दा के बजरंग मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों के द्वारा मंदिर के आसपास सफाई की एवं ग्रामीण स्वच्छता अभियान चलाया उसके पश्चात गांधी जी की जयंती मनाई समिति के अध्यक्ष लवकेश मोरसे ने बताया कि विगत 2012-13 से ग्राम खुर्दा में प्रस्फुटन समिति का गठन किया गया है जिसमें ब्लॉक समन्वयक एवं जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में समिति के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों तक पहुंचाना एवं ग्राम वासियों की सहभागिता से श्रमदान वाले कार्य किए जाते हैं जिसमें समिति के समस्त सदस्यों के द्वारा प्रयास होता है विभिन्न प्रकार से जल संरक्षण पर्यावरण वृक्षारोपण शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर ग्राम स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर के आसपास सफाई की गई एवं समितियों के सदस्यों के द्वारा यहां निर्णय लिया गया है कि ग्राम को पॉलिथीन मुक्त बनाना है एवं रोड किनारे जो घुड़े रहते हैं उनको नाडे बनाकर उसका उचित निपटान करने पर चर्चा की गई आज के स्वच्छता अभियान में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष पैरालीगल वालंटियर लवकेश मोरसे,राजेश धुर्वे,गोटूराम धुर्वे,कैलाश इवने,अमरलाल इवने, मुकेश उइके, लल्लू मोरसे,आशीष मोरसे आयुष मोरसे प्रवीण मरकाम नरेश इवने आदि सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!