धौलपुर जिला प्रशासन,
संवाद से सुलझाए विवाद।
मटियावास और कहारपुरा में रास्ते के विवाद को नायब तहसीलदार ने समझायश और संवाद से सुलझाया।

मटियावास और कहारपुरा में रास्ते के विवाद को नायब तहसीलदार ने समझायश और संवाद से सुलझाया। 20 वर्ष पुराने विवाद को जिला कलेक्टर महोदय के हस्तक्षेप के बाद , नादनपुर नायब तहसीलदार ने समझायश की, तथा पंच पटेलों को लेकर रास्ते को ही नहीं दिलों को भी जुड़वा दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विनीत परमार, पटवारी बिजेंद्र नावरिया रामदास नेता जी रानपुर, गिर्राज भगत मटियावास, वीरा गुर्जर कहारपूरा एवं दोनों गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी पंचों ने जिला कलेक्टर महोदय, sp साहब और नायब तहसीलदार साहब का आभार जताया।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार
1/03/2025