मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया

Place – उतरौला

Report – वाजिद हुसैन

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया

 

 

उतरौला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिन तक चलने वाला, नवरात , दशहरा व मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़े धूमधाम से विधायक रामप्रताप वर्मा व पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता की अगुवाई में बाबा फक्कड़ दास चौराहे से निकाला गया।
विसर्जन की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। दुर्गा प्रतिमाओं को पंडाल से उठाकर विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर सजाया गया। मां दुर्गा की पूजा अर्चना व हवन के बाद प्रतिमा विसर्जन यात्रा में लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। जबकि डीजे की धुन पर भक्तजन जमकर थिरके। भक्तजनों के लिए जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। भारी संख्या में भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मां शेरावाली के जयकारों ने प्रतिमाओं को फूल मालाओं से सजाकर विदा किया। शोभायात्रा में जगह-जगह उनकी आरती के साथ, पुष्प वर्षा की गई। और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। वही रामलीला परिसर में असत्य पर सत्य की जीत का भाव और मन में राम के प्रति अटूट आस्था के लिए रामलीला सीमित उतरौला द्वारा। राम लीला परिसर में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दस दिनों तक चलें भव्य नाट्य मंचन के दौरान, पहले भगवान श्री राम व दशानन रावण के बीच युद्ध हुआ। उसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ।
गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए एमजे एक्टिविटी एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक सैयद समीर रिज़वी, प्रेसीडेंट तवक्कल हुसैन ,डायरेक्टर किश्वर हुसैन, अनिल रिजवी, अंसार हुसैन रिजवी व आमिर रिज़वी की तरफ से बस स्टेशन के निकट सबीले इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अंतर्गत। पानी बोतल, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक का स्टाल लगाकर भक्तजनों को वितरित किया गया। राजा बाजार के निकट मुख्य मार्ग पर सपा नेता एजाज मलिक द्वारा सार्वजनिक प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं को पानी व बिस्किट वितरित किया गया। प्याऊ व्यवस्था में अंसार खान, कल्लन खां, मोहम्मद शमी, मोहम्मद अशफाक, सभासद मोहम्मद शरीफ उर्फ बीरे समेत अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक लोग शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे।
शोभायात्रा में भारी संख्या में भक्त गण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जुलूस में रामदयाल यादव, प्रधान अमरनाथ वर्मा, देवानंद गुप्ता, महेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल जायसवाल, फणींद्र गुप्ता, हर्षित जायसवाल, आनंद त्रिपाठी दद्दन, लाल जी तिवारी, प्रभात यादव, सतीश गुप्ता, समय पटेल, महेश जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, संतोष कसौधन, रूपेश कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक चौधरी, रोहित राज गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, कल्लू गुप्ता, अनिल गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जुलूस, शांति पूर्वक माहौल में नगर भ्रमण करता हुआ विगत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी राप्ती नदी पिपरा घाट पर लोगों ने मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित किया। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम संतोष कुमार ओझा, सीओ उदय राज सिंह, कोतवाल अनिल सिंह, निरीक्षक राम नारायण, कस्बा चौकी इंचार्ज गुरुसेन सिंह, गांधी नगर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार के साथ कई थाना चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!