युवाओं के द्वारा जीवन ज्योति क्लब का गठन किया गया ll
R9 भारत संवाददाता जयकांत कुमार ,

चंदवारा :- चंदवारा प्रखण्ड के चौराही पंचायत में युवाओं के द्वारा जीवन ज्योति क्लब का गठन किया गया l जिसमें की सभापति के रूप में तुलसी पंडित अध्यक्ष रोहित पंडित उपाध्यक्ष संस्थापक अजय रविदास सचिव सुजीत कुमार एवं मीडिया प्रभारी हरि पंडित के रूप में चयन किया गयाl इसके अलावा 50 सदस्य को भी चुना गया हैl क्लब निर्माण का यह उद्देश्य है कि गांव के सभी नवयुवक व युवतियों को शिक्षा एवं खेल के प्रति प्रेरित करना गांव के किसी भी तरह के त्यौहार को अच्छे एवं शांतिपूर्ण से मनाना गांव के गरीब बुजुर्ग एवं असहाय व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना गांव से लोगों के प्रति अंधविश्वास एवं डायन प्रथा को समाप्त करना ll वही मौके पर उपस्थित अर्जुन पंडित, पप्पू पंडित, गोपाल सिंह, संदीप सिंह, अनिल पंडित सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ll