राधाकुण्ड परिक्रमा में अलग-अलग जगहों पर दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई….

राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग दो श्रद्धालुओं मौत, मचा हड़कंप

एंकर गोवर्धन। राधाकुण्ड परिक्रमा में अलग-अलग जगहों पर दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। सूचना पर पहुँची चौकी पुलिस ने शव के पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच में जुट गई।

 

शुक्रवार को राधाकुंड परिक्रमा मार्ग उज्ज्वल ब्रज जनसुविधा केंद्र के निकट व दूसरा बम्बा के पास गिरिराज मंदिर ने निकट अलग अलग जगहों पर दो श्रद्धालुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची राधाकुण्ड चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घटना की जांच करते हुए स्थानिय लोगों से पूछताछ की गई।

मृतक युवक के साथी निरोत्तम भाई ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा लगाने आये श्रद्धालु विट्ठल भाई (63) पुत्र लिंभा निवासी सूरत थाना कबोदरा से भाई भाभी के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाते राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित उज्जवल ब्रज सुविधा केंद्र के सामने अचानक मौत हो गई वहीं दूसरी घटना बम्बा स्थित गिरिराज मंदिर के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक व्यक्ति साधु भेषधारी लग रहा है। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

गोवर्धन से दीपक शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!