वार्ड सदस्या ने की पूजन सामग्री का वितरण

वार्ड सदस्या ने की पूजन सामग्री का वितरण
दरुआ में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करती वार्ड सदस्या संजू देवी

उंटारी रोड (पलामू) उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के दरूआ में लोक आस्था के शुद्धता व पवित्रता के महान पर्व के छोटकी लोहड़ व खीर भोजन के दिन वार्ड सदस्या संजू देवी ने अपने निजी खर्च से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण की। पूजन सामग्री वितरण के दौरान वार्ड सदस्या संजू देवी ने कही की छठ पर्व आस्था का प्रतीक पर्व माना जाता है। छठ महापर्व के दिन भगवान भास्कर की विधि विधान से पूजा किया जाता है।मौके पर मनोज चौधरी, शिक्षक लालबिहारी चौधरी, रमेश चौधरी, कमलेश चौधरी, संतोष चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!