सदस्यता अभियान को लेकर बयाना में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई आयोजित

भरतपुर 29 अगस्त

सदस्यता अभियान को लेकर बयाना में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई आयोजित

 

भरतपुर. आगामी 2 सितंबर से शुरू होने वाले भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को बयाना कस्बे के एक मैरिज होम में भाजपा ग्रामीण मंडल और भूतेश्वर महादेव चौराहे पर बंध बारैठा मंडल की बैठकें हुईं। ग्रामीण मंडल की बैठक की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रंजीता कोली, मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह फौजदार और अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दमदमा ने की। बैठक में मंडल पदाधिकारियों को बूथों का आवंटन करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का संकल्प दिलाया। बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमन धाकड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र फौजदार, जिला मंत्री घनश्याम धाकड़, पदम सिंह पुष्पेंद्र जांगिड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश मुर्रकी, प्रीतम शर्मा, मानसिंह, कुलदीप सोलंकी, दीपक जांगिड़, चरण सिंह, बलबीर चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह बंध बारैठा मंडल की बैठक जिला मंत्री घनश्याम धाकड़ के मुख्यातिथ्य और मंडल अध्यक्ष मानसिंह सिंघाड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान सदस्यता अभियान संयोजक महामंत्री सतीश तिवारी, सहसंयोजक मनोज प्रधान, तोताराम पहलवान, कमल डुमरिया, लोकेश, रामप्रसाद चहल, शिव कोली, ओम प्रकाश, अमर सिंह, अतर सिंह पटेल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!