सरकारी धान क्रय केंद्रों का एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने लिया जायजा

शासन व उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होने को लेकर  एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए खाद्य रशद विभाग के तीन राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखते हुए नमी मापक यंत्र,इलेक्ट्रॉनिक कांटा,पावर डस्टर आदि सहित पत्रावलियां को भी पड़ताल की,तैयारियां संतुष्टि पूर्ण होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद क्रय केंद्र प्रभारी प्रेम कुमार सिंह,राजेश सिंह व जितेंद्र को खरीद से संबंधित ऑनलाइन व ऑफ़लाइन अभिलेख अपडेट रखने व किसानों के धान खरीद सुनिश्चित बनाएं रखने को दिशा निर्देश दिए।इस दौरान मंडी सचिव अनिल कुमार आदि भी साथ रहे |

भरथना से सूरज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!