सिवान में वाईसीसी टड़िला क्रिकेट मैच का फाइनल खेला गया

सिवान के हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे2 वाईसीसी टड़िला क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। यह मैच रफीपुर बनाम हसनपुरा टारगेट जिम के बीच खेला गया। जहां रफीपुर के टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 151 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी हसनपुरा टारगेट जिम के टीम ने विजयी लक्ष्य को पीछा करते हुए 142 रनों पर सिमट गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मुन्ना यादव को दिया गया।

जबकि मैन ऑफ द सीरीज हरिशंकर यादव को दिया गया। इसके पहले मुख्य अतिथियों यथा राजद प्रदेश महासचिव राजेश्वर यादव, राजद नेता मुन्ना शाही, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, राजद अध्यक्ष शारिक इमाम, डॉ महेंद्र कुमार, सुदामा यादव आदि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाया। इसके आयोजक युवा नेता मनोज यादव सहित मैच के अंपायर राजू पांडेय, अभिषेक यादव, कॉमेंटेटर बिक्की कुमार पांडेय, सुजीत वर्मा, स्कोरर नीतीश कुमार, अंकित कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!