अंतर्राजीय एटीएम ठगी गैंग का किया गया पर्दाफाश

कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमों के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर Dr मंजुनाथ टी सी एवं सेक्टर काशीपुर पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया व संदिग्धो के फोटोग्राफ तैयार किये गये।

दिनांक 07.11.2022 को पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड़ में काले रंग की कार को रोककर चैक किया तो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न बैंको के 10 एटीएम, ICICI बैंक की स्वैप मशीन, पेटीएम मशीन, एक प्लाश, फैवीक्विक के पैकेट व 46300/- रु0 बरामद हुए और

पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा दिनांक 09.10.2022 को काशीपुर क्षेत्र में ICICI बैंक व पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम स्लॉट में फैवीक्विक लगाकर कस्टमर के एटीएम को एटीएम में फंसाने, एटीएम प्राप्त कर घटना करने की बात बतायी।

तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं|

रामराजा शर्मा,ऊधमसिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!