करीमगंज में ‘एकता दौड़’ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को करीमगंज जिला प्रशासन, जिला खेल एवं युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के नेतृत्व में करीमगंज में ‘एकता दौड़’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ करीमगंज के जिला खेल संघ के मैदान से सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। दौड़ जिला खेल मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्ग का चक्कर लगाते हुए वापस जिला खेल मैदान में आई और दौड़ समाप्त हुई। रविवार को आयोजित इस यूनिटी रन कार्यक्रम में जिला आयुक्त मृदुल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास, अन्य अतिरिक्त जिलाधिकारियों, जिला भाजपा अध्यक्ष सुब्रत भट्टाचार्य, जिला खेल संघ के सदस्य, शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और शिक्षक उपस्थित थे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर।

करिमणंज्ञ असम से रियाजुर छदियल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!