
गढ़वा जिले के जिला परिषद बोर्ड के बैठक में जनहित के लिए गंभीर विचार विमर्श जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ जिला उप विकास आयुक्त महोदय के समक्ष प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं विशेषकर क्षेत्र के किसानों के पीड़ा को जिले के सदन में जिला परिषद सदस्य अजय कुमार चौधरी ने उठाया है और प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी गई है। इसके उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर प्रखंड के अंदर शिक्षा की लचर व्यवस्था से अवगत कराया है और प्रखंड के अंदर एक मात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जो अर्धनिर्मित है अति शीघ्र निर्माण कार्य को पूरा कर पठन-पाठन प्रारंभ करने सहित प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं मिड डे मील की राशि के वितरण में हो रही लापरवाही को संज्ञान में देते हुए 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन सभी बिंदुओं पर निरीक्षण कर ठोस कदम उठाए जायेंगे।