वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएससी उधम सिंह नगर महोदय द्वारा थाना प्रभारियों के साथ की गई मीटिंग, शांति व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।……
दिनांक 17/10/2022 को एसएसपी उधम सिंह नगर महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहार दीपावली के मध्येनज़र मीटिंग की गई। मीटिंग के माध्यम से महोदय द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं। पटाखे की दुकानें भीड़भाड़ वाली जगह से दूर लगाने हेतु व बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित किया। गस्त में जाने से पूर्व कर्मचारी गणों को भली-भांति ब्रीफ किया जाए। अपने अपने थाना क्षेत्रों में जहां पर शांति कमेटी की मीटिंग नहीं हुई है वहां भी मीटिंग कर ली जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
उधम सिंह नगर से ब्यूरो चीफ रामराजा शर्मा की रिपोर्ट R9. भारत T.V