कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी, देवलापाठ, ढनढनी और नवापारा (चैः) में निर्विरोध चुने गए पंच/सरपंच * गत वर्ष भी ढनढनी में हुआ था निर्विरोध निर्वाचन

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी, देवलापाठ, ढनढनी और नवापारा (चैः) में निर्विरोध चुने गए पंच/सरपंच
* गत वर्ष भी ढनढनी में हुआ था निर्विरोध निर्वाचन

कोरबा// कोरबा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायत ढनढनी और नवापारा के सरपंच सहित पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ग्रामीणों ने एकता की मिसाल पेश की है। ढनढनी में लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है। यहां चुनाव की इस बार भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचन का फैसला लिया है।
आबादी के हिसाब से ढनढनी एक छोटा सा गांव है। जहां एक समुदाय के बींझावार समाज के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। गांव में सभी पदाधिकारी को निर्विरोध चुना जाना गांव वालों की आपसी सामन्यजस्य और एकता को दर्शाता है। ग्रामीण ने बताया कि गत पंचवर्षीय में ढनढनी पहली बार पंचायत बना था, ऐसे में पहली बार इस तरह सभी प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना गया था। दूसरी बार भी यह परंपरा बनी रही। जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत ढनढनी पहले सरगबुंदिया पंचायत में आती थी। पिछले साल परिसीमन के बाद ढनढनी सरगबुंदिया पंचायत से अलग होकर ग्राम पंचायत बना था। इस बार गांव का दूसरा चुनाव होना था मगर ग्रामीणों ने आम राय से पंच/सरपंच और उपसरपंच चुन लिये। चुने गए जनप्रतिनिधियों ने गांव के विकास के साथ स्वच्छ गांव बनाए जाने का भी संकल्प लिया। उपरोक्त समस्त जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनीश देवांगन जनपद पंचायत करतला द्वारा दी गयी हैं।
* कुल वार्ड 1159 (पंच)
* निर्विरोध = 658
* कुल सरपंच = 78
* निर्विरोध = 4 (ढनढनी, नवापारा (चैः) फरसवानी, देवलापाठ)
* कुल जनपद = 24
निर्विरोध = 1
(क्षेत्र क्र. 18, जर्ने) श्रीमती लक्ष्मीन कंवर
* ढनढनी एवं नवापारा (चै.) समस्त पंचायत (सरपंच एवं पंच) निर्विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!