ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विकास कर खिलाडियों को
बेहतर प्रदर्शन मिलेगा मौका – जिला कलक्टर
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढावा देने के लिये शुरू किये गये राजीव गॉधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा द्वारा शनिवार को स्थानीय लोहागढ स्टेडियम में किया गया।
संभागीय आयुक्त वर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेता टीमों के खिलाडियों की हौसला अफजाई करते हुये उन्हें मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किये तथा खेलों के ध्वज का अवतरण किया गया इसके पष्चात राजस्थान कला केन्द्र की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व राजस्थान कला केन्द्र की बालिकाओं द्वारा घूमर नृत्य , कालबेलिया नृत्य की सामुहिक प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विजेता टीम के खिलाडियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनको बधाई दी तथा खो-खो एवं हॉकी की बालिकाओं की टीम की खिलाडियों की कम उम्र को देखते हुये आष्चर्यचकित होते हुये उन्होंने बालिकाओं से राज्य स्तरीय खेलों में अच्छा प्रदर्षन करने को कहा।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अपने उद्वबोधन में कहा कि भरतपुर जिले में आयोजित हुये राजीव गॉधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में सभी वर्गों की भावनाओं एवं जज्बे को देखते हुये जिले में खेल सुविधाओं का विकास करने के प्रयास किये जायेंगे जिससे आगामी खेलों में और अधिक उत्कृष्ट खिलाडी आगे आ सकें और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं अपने गॉव का नाम रोषन कर सकें। उन्होंने खिलाडियों से आग्रह किया कि वे अपने खेल प्रदर्षन को और बेहतर बनाकर खेलभावना एवं अनुषासन को बनाये रखें जिससे उन्हें आगे बढने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि खेलों में कोई हार जीत नहीं होती केवल अपने खेल में कमियों को सुधारने का मौका मिलता है जिससे आगामी खेलों में वे और बेहतर प्रदर्षन कर जीत हासिल कर सकें। उन्होंने शारीरिक षिक्षकों का आव्हान किया कि वे अपने विद्यालय एवं गॉव के युवा खिलाडी का और अधिक मेहनत करायें एवं संसाधन की कमी होगी तो उसे भी पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुन्तल ने खेलों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों ने बढ चढकर भाग लिया इसमें 6 खेलों के लिये लगभग 50 हजार महिला-पुरूष खिलाडियों ने पंजीयन कराये जबकि उपखण्ड स्तरीय खेलों में लगभग 14 हजार खिलाडियों ने भाग लिया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 1066 खिलाडियों ने भाग लिया।
ये रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाष लुहाच ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में आयोजित हुये खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट पुरूष वर्ग में डीग व महिला वर्ग में कुम्हेर, बॉलीवॉल पुरूष वर्ग में बयाना तथा महिला वर्ग में सेवर , सूटिंग बॉलीवॉल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कुम्हेर , हॉकि प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में नदबई एवं महिला वर्ग में नगर , खो-खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नगर एवं कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में डीग की टीमें विजयी रहीं ।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव , जिला पुलिस अधीक्षक ष्ष्याम सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राजीव गॉधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के नोडल अधिकारी श्रीनिधि बीटी ,पंजाब नेषनल बैंक के मण्डल प्रभारी राजेन्द्र सिंह , अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रषासन सुरेष कुमार यादव , जिला रसद अधिकारी सुभाष गोयल, अग्रणी बैंक अधिकारी भूपेन्द्र जैन , उपखण्ड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा, उपाधीक्षक शहर सतीष वर्मा, विकास अधिकारी सेवर देवेन्द्र सिंह, खेल अधिकारी सत्यप्रकाष लुहाच सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाडी उपस्थित थे।
भरतपुर से लोकेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
