पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना अंतर्गत के हेमंत कुमार को झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन देने के कारण हुई मौत परिवार में छाया मातम

R9 भारत से रामाशीष कुमार की रिपोर्ट पाटन पलामू

पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना अंतर्गत के हेमंत कुमार को झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन देने के कारण हुई मौत परिवार में छाया मातम

पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना अंतर्गत के हेमंत कुमार उम्र तकरीबन 25 वर्ष पिता श्यामदेव राम ग्राम जयपुर पंचायत महुलिया के रहने वाले हैं बताया जाता है कि हेमंत कुमार छतरपुर में स्पाई कंपनी में कार्यरत था कुछ दिन पूर्व से उनके हाथों में थोड़ा सा जख्म हुआ था जिसे लेकर छतरपुर के डॉ सरोज गोस्वामी के पास हेमंत कुमार इलाज कराने पहुंचे थे इलाज के दौरान डॉ सरोज गोस्वामी ने उन्हें 4 इंजेक्शन लगाएं इंजेक्शन लगने के बाद 20 से 25 मिनट के अंदर ही उनकी मौत हो गई जो बहुत ही दर्दनाक घटना घटी वहीं पर राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता प्रकाश राम उर्फ राहुल राज ने पहुंचकर तुरंत पीड़िता के परिवार से मिले और ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर डिग्री की जांच करने के लिए मांग किए हैं उन्होंने बताया कि किस आधार पर इस तरह के झोलाछाप डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर रहे हैं इस तरह के डॉक्टर को डिग्री की जांच करनी बहुत ही जरूरी है साथ ही इसे लेकर थाने में उनकी पत्नी आरती देवी के द्वारा थाने एफ आई आर दर्ज है करा दी गई है आगे की कार्रवाई पुलिस प्रशासन पर छोड़ दिया गया है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर मेदनीनगर भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!