पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागवेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन समर्थकों ने हर्षोल्लास से मनाया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागवेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन समर्थकों ने हर्षोल्लास से मनाया।

 

राजाखेड़ा। धौलपुर जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागवेंद्र सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास व बड़े धूमधाम के साथ केक काटकर दीर्घायु की कामना की।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने साफा एवं माला पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया। समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागवेंद्र सिंह चौहान के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं, जिसमें उनके योगदान और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नागवेन्द्र सिंह चौहान के साथ नाहिला मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, ग्राम पंचायत नागर सरपंच प्रतिनिधि वी पी सिंह जादौन, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह,विजय प्रताप सिंह, लोकेंद्र सिंह परिहार, कुश राठौर,, माखन सिंह, निशांत, रूप सिंह, अकील खान ,रविंद्र सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!