बिलासपुर के साईकलिस्ट सचिन भारद्वाज ने पांचवां स्थान हासिल किया।

104

 विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

                                

नोवी हीरो स्प्रिंट एमटीबी हिमलाय शिमला साईकल रेस हाल ही में शिमला में सम्पन्न हुई। जिसमें मास्टर वर्ग में बिलासपुर के साईकलिस्ट सचिन भारद्वाज ने पांचवां स्थान हासिल किया। जिला बिलासपुर साईकलिंग संघ ने उनके सम्मान मैं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प, टोपी व किट बैग भेंट किया। रेस का शुभारंभ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ ने रिज मैदान से किया। रेस दो दिन तक चली। साईकल रेस में पूरे देश से 100 सईकलिस्ट ने भाग लिया। रेस 2 चरणों मे हुई। जिसमें सचिन भारद्वाज ने पांचवां स्थान हासिल कर बिलासपुर का नाम रोशन किया। सचिन भारद्वाज ने जिला साईकलिंग संघ का धन्यवाद किया जो संघ ने उन्हें इस रेस में भाग लेने के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि रेस में 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 2 दिन में सभी को 120 किलोमीटर का सफर तय करना था। इस रेस में बहुत से प्रोफेशनल सईकलिस्ट आये थे। सचिन ने बताया कि उनकी जिंदगी की यह प्रथम रेस थी जो उन्होंने की व पांचवां स्थान हासिल किया। इस रेस को 100 में से 68 प्रतिभगियों ने ही पूरा किया।इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ व जिला साईकलिंग संघ के महासचिव विशाल जगोता, बन्दला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल महाजन, सह-सचिव जितेंद्र ठाकूर, पीआरओ नरेश ठाकुर, प्रवक्ता कर्ण चन्देल, सोशल मीडिया इंचार्ज अनिरुद्ध शर्मा उपस्थित रहे।