महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अ‍पराध पर चेतना जागरुकता अभियान….

R9.भारत नेशनल न्यूज़ चैनल
ब्यूरो चीफ सिंगरौली
अमित कुमार पाण्डेय

महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अ‍पराध पर चेतना जागरुकता अभियान

 

 

मानव दुर्व्यापार और महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराध पर जागरूक करने के लिए आज सरस्वती शिशु मंदिर स्‍कूल अमलोरी में चेतना अभियान चलाया गया।

 

सिंगरौली :- पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चेतना अभियान की शुरुआत की गई।

पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा जागरूकता अभियान की सिंगरौली में शुरुआत की गई जिसमें नारी शक्ति एक नई पहल संस्था सिंगरौली के जिला अध्यक्ष श्री शशिपाल सिंह जी, सम्पर्क अधिकारी श्री विनोद कुमार एवं श्रीमती सुषमा वर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग एव॰ एनजीओ द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में चेतना अभियान में सहभागिता दी जा रही है।
नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फ़ाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने चेतना अभियान के तहत बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर सिक्योरिटी एवं यातायात संबंधी जानकारी दी।
महिला थानाप्रभारी शीतला यादव ,स.उपनिरिक्षक आई पी सिंह,प्रधान आरक्षक बेला सिंह एवं रवि सिंह तथा नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के जिला अध्यक्ष श्री शशिपाल सिंह, सम्पर्क अधिकारी श्रीमती सुषमा वर्मा एवं श्री विनोद कुमार सिंह ने बताया की चेतना अभियान के तहत मानव तस्करी , बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर सिक्योरिटी एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई। महिला थानाप्रभारी शीतला यादव ने मानव दुर्व्‍यवहार महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक कर संवेदनशील बनाने हेतु चेतना अभियान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलाया जायेगा, इसकी केन्‍द्र सरकार की प्रशंसा की एवं स्‍कूली छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं को घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक होने के लिये आवश्‍यक निर्देश दिये। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का समस्‍त स्‍टाफ महिला थाना सिंगरौली का स्‍टाफ नारी शक्ति एक पहल संस्‍था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!