मारपीट मे महिला गयी घायल बेहोश महिला को परिजनों और पुलिस ने उपचार के लिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया।…..

 

भरथना से सूरज कुमार की रिपोर्ट :-
मारपीट मे महिला गयी घायल बेहोश महिला को परिजनों और पुलिस ने उपचार के लिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

 

 

मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी कुसुमा देवी 50 पत्नी कन्हई बृहस्पतिवार की शाम सात बजे किसी बात को लेकर पड़ोस की एक महिला सहित उसके तीन पुत्रों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया,मारपीट से कुसुमा देवी मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल महिला को बेहोशी हालात को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

घायल महिला की पुत्री विनीता,रजनी ने बताया कि घर के दरवाजे पर बैठी मां के साथ पड़ोसी महिला व उसके तीन पुत्रों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!