संजय कुमार सिंह ने बाबूलाल मरांडी का लमटा में किया भव्य स्वागत, पार्टी के कई नेताओ ने भी लिया भाग

248

 लावालौंग:  भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का लमटा में भव्य स्वागत संजय कुमार सिंह नें किया।उक्त विषय की जानकारी देते भाजपा मिडिया प्रभारी खगेश्वर साहु नें बताया कि चतरा दौरे के बाद बाबूलाल मरांडी लातेहार जा रहे थे।इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के लमटा पंचायत पहुँचने पर कार्यकर्ताओं नें उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान संजय कुमार सिंह नें बाबूलाल मरांडी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए अगली बार लावालौंग की जनता के बीच दौरा करके उनसे रूबरू होने की अपील की।इस पर बाबूलाल मरांडी नें कहा कि पूर्व में भी मैने कई बार लावालौंग का दौरा कर चुका हूँ।यहाँ के कार्यकर्ताओं एवं जनता से मुझे काफी स्नेह मिला है।मैं शीघ्र ही अगली बार यहाँ की जनता से सुख दुःख की बात करने अवश्य आऊँगा।आगे उन्होंने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार विकास के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए बैठी है।बड़े बड़े वादो के साथ चुनाव में आई और आज जनता को त्राह कर खुद सत्ता में बैठी है।

मौके पर प्रदेश महामंत्री सह पलामू प्रमंडल प्रभारी आदित्य साहू,चतरा संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह,जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह भोक्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जीप अध्यक्ष ममता देवी,उज्ज्वल दास,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सिंह, किशान मोर्चा हजारीबाग जिला प्रभारी भोला साहू,मंडल महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि चुरामन साहू,विधायक प्रतिनिधि अमित चौबे,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक केशरी,प्रदेश मंत्री अमित साहू ,विवेक कुमार केशरी,उपाध्यक्ष अनिल साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य विकास सोनी,भेखलाल मुंडा,विरोधी गंझू, ज्योतिम प्रसाद,पिंटू यादव, मुखलाल साहू,जफरूद्दीन अंसारी,गोविंद ठाकुर,बिनोद भुईयां,शुकर मुंडा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मो० साजिद