समस्याओं को छोटा ना समझे, करें त्वरित कार्यवाही : कलेक्टर श्रीमती रानू साहू

टीएल बैठक के पश्चात लॉ एंड ऑर्डर की बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा की किसी भी घटना में आवश्यक होने पर तुरंत कार्यवाही करें, जिससे समस्या का शीघ्र समाधान हो सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की समस्याओं को छोटा ना समझे तुरंत एक्शन ले। उन्होंने कहा की रोड एक्सीडेंट, हाइवे जाम जैसी समस्या पर पुलिस एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए निराकरण करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के रैली, आंदोलन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ परमिशन प्रदान करें, जिससे लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!