स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के ग्यारहवीं के मौके पर श्रद्धांजलि सभा काआयोजन हुआ…

देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील के गांव घनौती के रामचंद्र उपाध्याय महाबिधालय में आज दिनांक 21-10-2022 दिन शुक्रवार को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के ग्यारहवीं के मौके पर श्रद्धांजलि सभा काआयोजन हुआ।

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और एक बार रक्षा मंत्री भी रहे उनका जन्म 22 सितम्बर 1939 के गांव शैफई में हुआ था और 10 अक्टूबर 2022 के मेदांता अस्पताल में आठ बजके सोलह मिनट पर अन्तिम सांस ली। समाजवादी राजनीति की एक नई पहचान और मोकाम दिलाने के लिए आपको हमेशा याद रखा जायेगा। बड़ी संख्या में आए लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की जिसमें भाटपार रानी के पुर्व बिधायक आशुतोष उपाध्याय, सलेमपुर के पुर्व बिधायक स्वामी नाथ यादव, व्यास यादव पुर्व व्लाक प्रमुख भाटपार रानी, छोटे लाल यादव ग्राम प्रधान धनौती, मनन राय, अभय यादव, अनिल तोमर, इस्राइल अन्सारी जिला पनचायत सदस्य, मोतीलाल यादव एवं बड़ी संख्या में सम्मानित जनता तथा समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। आर 9 भारत से रूस्तम अली कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!