आर. एस. कन्वेंट सैनिक स्कूल एंड हॉस्टल लेढुपुर वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया हॉस्टल डे।
आलोक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, वाराणसी
लेढुपुर स्थित आर. एस. कन्वेंट सैनिक स्कूल के परिसर में हॉस्टल डे धूमधाम से मनाया गया उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिराज चरण (100 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी.) ने सर्वप्रथम नवनिर्मित एन.सी.सी. ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री सुदामा सिंह एवं प्रबंध समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि को पुष्प एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबसे पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना किया जिसमें सरस्वती के समस्त स्वरूपों की अद्भुत झांकी का वर्णन था। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम समस्त की कड़ी में छात्रों ने देश के प्रथम सी. डी. एस. स्वर्गीय विपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। विद्यालय के संगीत शिक्षक नीरज पांडे एवं वार्डन अंजलि भास्कर ने अपने सुरों के जादू से सबके मन को झंकृत कर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने काशी दर्शन का विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री चरण ने सभी कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा बताया कि शिक्षा एवं सुरक्षा का अद्भुत संगम देखकर मैं अभिभूत हूं। उन्होंने बताया कि सत्र 2021-22 के लिए विद्यालय को 25 एन.सी.सी. कैडेट की मान्यता मिली है जो अगले सत्र में बढ़कर 50 हो जाएगी।
प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या सिंह ने बताया कि दूर दराज से आए बच्चों को छात्रावास में घर जैसा माहौल दिया जाता है। उनके चतुर्दिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का भी आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। चेयरमैन श्री सुदामा सिंह ने बच्चों को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हॉस्टल डे के अवसर पर संस्था के सभी कर्मचारियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। संचालन अंश मोदनवाल एवं अंशिका पांडे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हेड मिस्ट्रेस सारिका सिंह जी ने दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय की सचिव श्रीमती रंजू सिंह, सोशल सेक्रेटरी आइ.एम.ए. बनारस के डॉक्टर अतुल सिंह, डिप्युटी डायरेक्टर श्वेता सिंह, जे.पी. सिंह, ए.के. त्रिपाठी, राजकुमार जयसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।