Script:- ओडिशा के केन्दुझर जिला एक लौह खदान से भरा इलाका होने की वजह से यहां की सड़को में रोज हजार हजार गाड़िया चलती है
।कुछ लोग लालच में आकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी कर बेचते है इस तरह का मामला आए दिन सुनने को मिलती रहती है।इसी कड़ी में हम बात करेंगे केन्दुझर जिला की बड़बिल की जहा बड़बिल पुलिस ने इस तरह के डीजल चोरो को सबक सिखाने के लिए कमर कसी है।और पेट्रोलिंग के दौरान डीजल चोरी के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।बड़बिल थाना अधिकारी राजेंद्र स्वाई के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सुबह के करीब 4:30 बजे बिरसा मुंडा चौक के पास पेट्रोलिंग के दौरान 40 लीटर के 2 गैलन लेकर जा रहे 2 व्यक्ति के उपर पुलिस को शक हुआ।जिस वजह से पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन एक आरोपी मौके से फरार हो गया तो वही दामु हाटिंग के पप्पू सिंह नामक एक व्यक्ति को बड़बिल पुलिस ने मौके से करीब 80 लीटर अवैध डीजल के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर आरोपी को ले जा रहे डीजल का वैध दस्तावेज मांगा लेकिन आरोपी की ओर से किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस आरोपी को बड़बिल थाने ले आई। जहा पर आरोपी ने बिरसा मुंडा चौक से विभिन्न गाड़ियों से डीजल चोरी कर डीजल बेचने की बात को स्वीकार किया।जिसके बाद बड़बिल पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपी को case no.241, आईपीसी की धारा 379/411/34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुटी है।
ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल से सज्जाद आलम की रिपोर्ट R9 भारत।
