कच्ची शारब बिक्री मामले में तीन भाइयों को किया जिला बदर
थाना पुलिस ने तीन भाइयों को किया जिला बदर
दिनेशपुर । अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में तीन भाइयों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर किया गया । थाना पुलिस ने तीनों को उत्तर प्रदेश की सीमा पर छोड़ दिया । चेतावनी दी गयी यदि कार्रवाई के दौरान उक्त लोग जिले में दिखाई देते हैं तो कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी । थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया निकटवर्ती गांव बुखसौरा निवासी बलदेव सिंह उर्फ डेब्यू पुत्र स्व महेंद्र सिंह , चरणजीत सिंह व परमजीत सिंह तीनों भाइयों पर अवैध कच्ची शराब बिक्री करने पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । जिस क्रम में तीनों को जिला बदर किया गया है । सभी को उत्तर प्रदेश की सीमा पर छोड़ा गया है । उधम सिंह नगर से ब्यूरो चीफ रामराजा शर्मा की रिपोर्ट R9. भारत T.V