कस्बे के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजाखेड़ा जैन धर्मशाला के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन श्री सौम्य सुयोग्य संस्थान द्वारा किया गया।

भंडारे का किया आयोजन

राजाखेड़ा

कस्बे के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजाखेड़ा जैन धर्मशाला के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन श्री सौम्य सुयोग्य संस्थान द्वारा किया गया।

 

समिति के सदस्य ललित जैन ने बताया कि संस्था की मार्गदर्शक जगत पूज्य जैन साध्वी गणिनी श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी के 28 वें अवतरण दिवस पर सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति श्री मुकेश जैन पटवारी के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । इस दौरान लगभग 1200 लोगों द्वारा भोजन किया गया । इस दौरान मंत्री राजेश जैन मुकेश जैन ओमप्रकाश जैन देवेंद्र जैन बॉबी राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन जैन राजू सतेंद्र जैन ललित जैन रामू जैन सम्यक जैन कमल जैन नितेश जैन सहित सम्पूर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।
संस्था के सचिव रामकुमार जैन ने बताया कि मनियां नगर गौरव परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी का जन्म श्रावण शुक्ल एकादशी को श्री विनोद कुमार जैन के घर निधि जैन के रूप में हुआ था । बचपन से विलक्षण प्रतिभा की ढाणी निधि जैन 13 वर्ष की आयु में स्तुति दीदी बनी और मात्र 17 वर्ष की आयु में आचार्य श्री वसुनंदी जी द्वारा आर्यिका दीक्षा प्रदान कर आर्यिका सुयोग्य नंदिनी माताजी के नाम से नामकरण किया गया । पूज्य माताजी वर्तमान में भारत की सबसे कम उम्र की गणिनि आर्यिका माताजी हैं और अपनी प्रवचन शैली और धर्म प्रभावना से मनियां नगर का नाम समूचे विश्व में प्रसारित कर रही हैं । संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!