कामगार कांग्रेस का कामगार जोडो अभियान, संगठन का किया विस्तार

कामगार कांग्रेस का कामगार जोडो अभियान, संगठन का किया विस्तार
सिंगोडी में गांधी चौपाल में हुई कामगारों के हक की बात
सिंगोडी, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी, सांसद नकुलनाथजी के निर्देश पर असंगठित कामगार कांग्रेस की सिंगोडी ब्लाक कमेटी ने कामगार जोडो अभियान के तहत गांधी चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कामगारों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उनके हक की बात की। ब्लाक अध्यक्ष फिरोज खान एवं रमाकांत वंशकार की अध्यक्षता में हुए आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंगारें, डा. उमेश शर्मा, रामनाथ साहू, इल्मन भाई, आसिफ हाजी, आशीष जैन, नदीम पत्रकार सहित बडी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कमल करपे को गोलीढाना अध्यक्ष, राजाराम परतेती को उपाध्यक्ष, सुंदर पटेल को सालीवाढा अध्यक्ष, देवेन्द्र परतेती उपाध्यक्ष,रामभरोसे वेलवंशी राजनगांव अध्यक्ष, ओमकार चांदपुरिया उपाध्यक्ष, विजय चंद्रवंशी ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष, रामक्रेश वेलवंशी एवं जफर अली को ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया।
गांधी चौपाल में उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि हमारे नेता माननीय कमलनाथजी के विकास कार्यों का ईमानदारी से आंकलन करें तो पाएंगे कि उन्होंने सबसे अधिक काम जिले के कामगारों के लिए किया है, जिलें में 4,500 स्कूल खुलवाए, जिनमें गरीब मजदूरों के बच्चे पढे, वे आज नौकरियों में है। कारखाने लगवाए जिनमें काम मिला, राशन प्रणाली को मजबूत किया जिससे सस्ता राशन मिला। रोजगार गारंटी कानून बनाया, जिससे गांव के मजदूरों को काम मांगने का अधिकार मिला, न्यूनतम वेतन का कानून, वनाधिकार कानून से आदिवासी मजदूर गरीबों को जंगल की जमीन पर अधिकार मिले, कंस्ट्रक्शन वर्कर एक्ट, पथ विक्रेता कानून, भोजन का अधिकार जैसे कई कानून माननीय कमलनाथजी ने बनवाए, जिनसे कामगार अधिकार संपन्न बना, भाजपा सरकार एक एक करके कामगारों से उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है, जिसे रोकना होगा और यह कामगारों का मजबूत संगठन बनाकर ही किया जा सकता है।
शर्मा ने कहा कि मोदीजी को 8 साल हो गए पीएम बने लेकिन उन्होंने रोजगार गारंटी की मजदूरी तक नहीं बढाई, न ही काम के दिन बढाए है, कांग्रेस की सरकार में जो था वह भी भाजपा की सरकार में नहीं मिल रहा है। स्कूलों में बच्चों के लिए खाना पकाने वाली मध्यान्ह भोजन कर्मियों को जिंदा रहने लायक मेहनताना तक नहीं दिया जा रहा। शर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को मनरेगा मजदूरों एवं मध्यान्ह भोजन कर्मियों को संगठित करने का काम प्राथमिकता में लेना चाहिए, ऐसा करके ही हमारा संगठन माननीय कमलनाथजी, सांसद नकुलनाथजी की मंशा का संगठन बना सकते हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!