कार्तिक छठ पूजा के अवसर 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा (पटना) की 18 टीमें क्रमश: बिहार और झारखण्ड राज्य में तैनात की गई है। जिसमें बिहार राज्य में 14 टीम पटना, बक्सर, दरभंगा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज और सुपौल जिले में एवं 04 टीम झारखण्ड राज्य के राँची और देवघर जिले के विभन्न घाटों पर रेस्क्यू मोटर बोट और अत्याधुनिक बाढ़ बचाव उपकरणों के साथ तैनाती की गई हैं । ये सभी टीमें बिहार और झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलो में 27 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक विभिन्न धाटों पर बोटों से लगातार श्राद्धालुओं की सुरक्षा में उपस्थित रहेंगी, जिससे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
श्री सुनिल कुमार सिंह कमाण्डेंट ने बताया कि इस साल छठ पर्व के अवसर पर बिहार में 9वीं बटालियन एनडीआफ की 14 टीमें जिसमें 8 टीमें पटना जिले में दानापुर पीपापुल धाट से पटना सिटी भट्ठा धाट तक गंगा नदी के विभिन्न धाटों पर तथा 6 टीमें बिहार के विभन्न जिलों में तैनात की गई हैं । उन्होने बताया कि सभी टीमें कुशल तैराक, गोताखोर, अत्याधुनिक बाढ बचाव व संचार उपकरणों से लैस है जिससे किसी भी अप्रिय घटना पर नियंत्रण किया जा सके । तैनाती के दौरान पटना के गॉधी घाट पर एनडीआरएफ द्वारा टेक हैडक्वार्टर श्री हरविंदर सिंह सेकंड इन कमांड के नेतृत्व में स्थापित किया गया हैं, जिससे सभी टीमों तथा जिला प्रशासन में आपसी समन्वय स्थापित रहे । सभी टीमों के साथ मेडिकल स्टाफ पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयों के साथ मौजूद रहेंगे एवं गॉधी घाट पर एनडीआरएफ के चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल कैम्प स्थापित किया जायेगा, इसके अलावा 03 रिवर एम्बुलेंस भी गंगा नदी के घाटों पर छठ पूजा के दौरान पेट्रोलिंग करती रहेंगी जिससे किसी अप्रिय घटना घटने पर तुरंत कार्यवाही कर सके।
श्री सिंह ने बताया कि झारखण्ड राज्य में भी 4 टीमें विभिन्न जिलों में छठ पूजा के दौरान तैनात रहेंगी। उन्होने श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया कि नदी / तालाब के वैरेकेटिंग के आगे काफी गहराई है अतः किसी भी स्थिति में स्नान के दौरान बैरेकेटिंग के आगे न जायें
राकेश कुमार की रिपोर्ट की बिहटा से