खलघाट संजय सेतु पुल से युवक लगा रहा था छलांग, मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई, युवक की जान।
संजय सेतु पुल पर लगे पाइप लाइन पर बैठा युवक छलांग लगाने की कर रहा था तैयारी, लोगों की तत्परता से युवक को हंड्रेड डायल के किया सुपुर्द।*
खलघाट स्थित नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु पुल पर एक युवक पुल से छलांग लगा रहा था,जिसे वहाँ पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। खलटाका पुलिस चौकी से जानकारी अनुसार बाबू पिता राजा जाधव जाति मेघवाल उम्र 22 वर्ष निवासी चारण मोहल्ला ठीकरी जिला बड़वानी जो कि, संजय सेतु पुल पर लगे पाइप लाइन पर बैठा था,जो पुल से छलांग लगाने की तैयारी कर रहा था। वही कुछ लोगो ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया था। वही पर मौजूद लोगो ने तत्परता दिखाते हुए, युवक को बचाकर खलटाका पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को चौकी पर ले गए।
संवाददाता सेवकराम चौबे