कसरावद तहसील के छोटी कसरावद में पुलिस की तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी की टक्कर से पुजारी घायल हो गया। घटना गुरुवार रात 8:00 बजे की बताई जा रही है । अक्षय पिता नन्नू गोस्वामी उम्र 21 वर्ष बागेश्वर मंदिर छोटी कसरावद के पुजारी पैदल अपने घर जा रहे थे इसी दौरान कसरावद से खरगोन जा रही पुलिस की चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुजारी घायल हो गया। घायल को पुलिसकर्मी उसी गाड़ी से कसरावद अस्पताल लाया गया। पुजारी को कंधे में और सिर पर हल्की चोट आई । इलाज के बाद घायल को खरगोन रेफर कर दिया गया। वही आपको बता दें पुलिस की चार पहिया वाहन गाड़ी में एक लाइट बंद थी। बताया जा रहा है कि बंसल ग्रुप की कंपनी के मुरूम के ढेर सड़क पर जगह जगह कर रखे हैं जिस कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।
संवाददाता सेवकराम चौबे