गणेश चतुर्थी, ढ़ोल ग्यारस को शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

 

कानड़। पुलिस थाना परिसर में गणे

श चतुर्थी, ढ़ोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। गणेश चतुर्थी, ढोल ग्यारस को लेकर समिति से जुड़े लोग मौजूद थे। गणेश स्थापना को लेकर नायब तहसीलदार कमल सोलंकी ने कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिए, सोलंकी ने प्रमुख जगह स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमा को लेकर आयोजकों से कहा कि उन्हें स्थापना को लेकर एक लिखित में आवेदन देना होगा साथ ही समिति सदस्यों के नाम भी देने होंगे मूर्ति की साइज और पांडाल को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर सहयोग की बात कही। बैठक में विधुत वितरण कनिष्ठ यंत्री दही वाला, नगर परिषद कर्मचारी देवीलाल मालवीय,राजेश परमार मौजूद थे। शांति समिति की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहरलाल आर्य, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबू लाल बीजापरी, नप उपाध्यक्ष राजेश डीलर, कालू सिंह बीजापारी, शहर काजी सरफराज अली, हरिनारायण राठौर, नासिर अली, हेमराज गोस्वामी, योगेश शर्मा पत्रकार गण मौजूद थे, शांति समिति की बैठक में अधिकारीयो ने गंगा जमुना तहज़ीब में कार्यक्रम आयोजित करें ताकि कानड़ नगर का संदेश अन्य जगह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!