इदरीश विरानी संवाददाता
दामजीपुरा/ क्षेत्र सहित गावो में विभिन्न स्थानों पर बैल पोले का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान अपने बैलों के साथ शामिल हुए।
साज,सज्जा के साथ धीरज भास्कर की बैलों की जोड़ि आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
बैंड बाजे के साथ किसान बैलों को लेकर पोले में शामिल हुए,किसानों में खासा उत्साह देखा गया।
पूजा अर्चना के बाद गांव में घुमाया गया!
पोला पर्व को लेकर घरों में सुबह से ही खुशनुमा माहौल बना रहा, इस दिन किसान कृषि कार्य पूरी तरह से बंद रखते है । किसानों के कृषि में सहयोग करने वाले बैलों को पूरी तरह से आराम दिया गया,इस दौरान सुबह से ही किसान बैलों को सजाते हुए दिखाई दिए. शाम में आकर्षक रूप में साजसज्जा हुए बैलों को लेकर किसान समाधि चौक में पहुंचे।
जहां पर ग्राम के भगत भोमका एवं बुद्धिजीवियों ने पूजा अर्चना की।
इसके बाद बैलों को घर ले जाकर पूजा की गई. पूरनपोली का भोग लगाया गया. पश्चात गांव में बैलों को घुमाया गया!महिलाओ ने परंपरा अनुसार डुलार(झूला)को सजाया, पोले के बाद उसे परंपरा अनुसार नदी ले जाकर विसर्जन किया गया!