गांव हरनगर में चोरों ने एक मकान के ताले चटका कर लाखों का माल किया पार।

 

बयाना उपखंड के गांव हर नगर में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर मकान के अंदर के बंद कमरे के ताले चटका कर कमरे में रखे लाखों रुपए के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया। वारदात का पता सुबह तड़के लगा। नरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि बीती रात्रि को मकान की बाउंड्री फांदकर मकान में घुसे अज्ञात चोरों ने मकान के उन कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी जिनमें परिवार के अन्य लोग सोए हुए थे ।और ताले लगे एक कमरे के ताले को चटका कर चोर इस कमरे में गोदरेज की अलमारी में रखे करीब 5 तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवरातों सहित घर में रखे करीब 25 किलो देसी घी ,कपड़े ,व अन्य घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए ।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची ।भरतपुर से भी डॉग स्क्वायड व विशेष पुलिस टीम जांच के लिए बुलाई गई है।
आपको बता दें कुछ महीने पहले भी इस गांव में एक जने के घर में ऐसी ही सनसनीखेज चोरी की वारदात हुई थी जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। चोरी की इस वारदात को लेकर पीड़ित परिवार सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!