🆔डायरेक्टर सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से निधन, 86 साल की उम्र में कहा अलविदा
*हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक, गीतकार और फिल्म निर्माता सावन कुमार का मुंबई में निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर का निधन हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है. 86 साल की उम्र में सावन कुमार फेफड़े संबंधी बीमारी से पीड़ित थे. पिछले काफी समय से उन्हें बुखार था. कुछ समय पहले उन्हें न्यूमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद पता चला कि उनके फेफड़े खराब हो चुके थे.