बारिश की तबाही से तबाह हुवे गांव और शहर।
अशोक शुक्ला।
प्लेस-लखीमपुर खीरी।
दिनाक-10-10-2022
लखीमपुर खीरी तराई की तलहटी में बारिश का कहर इन दिनों लोगो के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है,, पिछले चार दिन से हो रही लगातार मूसला धार बारिश से शहर हो या गांव सभी जगह बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे है,, वही पहाड़ो पर हो रही भारी बरसात के चलते नदियों में छोड़ा जा रहा पानी इन दिनों ग्रामीण इलाकों में तबाही मचाये हुवे आप अपनी टीवी स्क्रीन पर देख रहे इन तश्वीरो से साफ अंदाजा लगा सकते है कि बारिश के कहर ने किस तरह लोगो के जीवन मे तबाही मचाई हुई हैं,,हालात इस कदर बिगड़ते नजर आ रहे है ना ही लोगो के आशियाने बचे हैं ना ही घरों में रखा खाने पीने का कोई भी समान,,वही खेतो में खड़ी किसानों कि फसल भी बारिश की भेंट चढ़ चुकी हैं,, आप को यह भी बतादे की मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश में किसी भी प्रकार का कोई इज़ाफ़ा होने वाला नही हैं,, इनदिनों जब से बारिश ने अपना कहर बरपाया हैं उसको देखते हुवे सभी स्कूल कॉलेजो में जिलाप्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया हैं।