चाँद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ग्रहण की शपथ

ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो साहिल
MN 7999509427
चाँद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ग्रहण की शपथ

नगर परिषद चाँद में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आज स्थानीय बाजार चौक चाँद में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे पूर्व विधायक पं रमेश दुबे, पूर्व कैविनेट मंत्री चौ.चंद्रभानसिंह,दौलत सिंह ठाकुर, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, ईश्वर पटेल, संतोष जैन मंडल, अध्यक्ष डॉ कामेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दानसिंह पटेल उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह रघुवंशी सहित सभी पार्षदों को तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने शपथ दिलवाई ।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला । नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि नगर का निरंतर विकास हो और अंतिम व्यक्ति तक योजना का हितलाभ मिले ऐसी कार्यव्यवस्था के साथ सभी के सहयोग से आगामी 05 वर्ष नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से कार्य करेंगे।साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत 15 हितग्राहियों को गैस वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये आवास की क़िस्त का वितरण किया गया । मंच संचालन करते हुए आदित्य ठाकुर ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया ।भाजपा के नीति से प्रेरित होकर इसी मंच के माध्यम से कई युवाओ और वरिष्ठजनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं शिवनारायण शर्मा, डॉ विजेंद्र ठाकुर सिरपत नायक,मंगलेश दुवे अजब सिंह वर्मा, अरुण कुमार जैन, राामसिंह चौधरी, वीरेंद्र पटेल,रामचन्द्र बोबडे, निरंकुश नागरे, गोलू नागरे, सरोज रघुवंशी, पूर्णिमा शरद जैन अध्यक्ष नपा चौरई, डॉ हरजानी, हेतु रघुवंशी सहित स्थानीय एवं आस पास के क्षेत्र के बहुसंख्यक में लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!