छत्तिसगढ़ रायगढ़ से=ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत #जनसुनवाई रद्द होने के पीछे विधायको की पहल नहीं, बल्कि जनता का डर है। सांसद गोमती साय
रायगढ़। जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के पकरीटोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है।
जिस पर सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई रद्द होने के पीछे विधायको की पहल नहीं, बल्कि जनता का डर है। जनता का विरोध और जबरदस्त जनाक्रोश देखते हुए सरकार डर गई और सरकार को पीछे हटना पड़ा। श्रीमती साय ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री, सरकार और विधायको को जनभावना की फिक्र होती तो जनसुनवाई की तारीख ही तय नहीं की जाती। बॉक्साइड माइंस कम्पनी को जिले के विधायक स्थापित करने के फिराक में थे लेकिन जब जिले की जनता और भाजपा ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो सरकार डर गई और आनन फानन में जनसुनवाई स्थगित कर दी गयी ।