छात्रसंघ चुनाव-2022:राजकीय पी.जी. कॉलेज में ABVP और NSUI ने की प्रत्याशियों की घोषणा….

छात्रसंघ चुनाव-2022:राजकीय पी.जी. कॉलेज में ABVP और NSUI ने की प्रत्याशियों की घोषणा

 

 

बाड़ी के पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और NSUI ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए पुष्पेंद्र गुर्जर को मैदान में उतारा है, वहीं एनएसयूआई ने आर्यन राय को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में दोनों ही संगठनों के समर्थकों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद कैंपेन करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर गवर्नमेंट कॉलेज में भी कल दाखिल होने वाले नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला संयोजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि चुनाव संचालन समिति द्वारा बीए थर्ड ईयर के छात्र पुष्पेंद्र गुर्जर को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है, जो सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी अजय मीणा ने बताया कि संगठन द्वारा आर्यन राय को छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है, जो बीए थर्ड ईयर के छात्र है। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत बाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!